उसरी बीन टोली में महिला की हत्या मामले की पुलिस कर रही तफ्तीश
हिन्दुस्तान फॉलोअपस्थानीय थाने के उसरी बीन टोली में रविवार की दोपहर 50 वर्षीया सुमित्रा देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर हुई हत्या मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। लेकिन, मृतका के परिजनों द्वारा...

बैकुंठपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के उसरी बीन टोली में रविवार की दोपहर 50 वर्षीया सुमित्रा देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर हुई हत्या मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। लेकिन, मृतका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिए जाने से घटना के दूसरे दिन सोमवार को भी थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। वैसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी मां की हत्या के आरोपित पुत्र राम भजन रावत को हिरासत में लिया है। घटना के दौरान राम भजन रावत भी जख्मी हो गया था। प्रारंभिक इलाज के लिए उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजेश कुमार, इंस्पेक्टर रामबाबू प्रसाद व थानाध्यक्ष सुभाष कुमार प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएफएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से खून के धब्बों सहित कई अहम साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पारिवारिक विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। मृतका के परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


