भोरे में चारमुहानी पर उपद्रव मामले में पांच यूट्यूबर समेत 24 नामजद

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

महानगर के महरादेउर गांव में पिछले गुरुवार को एक महिला की हत्या के बाद उपद्रव हुआ। पुलिस ने 24 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। यूट्यूबरों को भ्रामक खबरें फैलाने और पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

भोरे में चारमुहानी पर उपद्रव मामले में पांच यूट्यूबर समेत 24 नामजद

भोरे।स्थानीय थाने के महरादेउर गांव में गत गुरुवार को एक महिला की हुई हत्या के बाद भोरे चारमुहानी पर हुए उपद्रव और सड़क जाम हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पांच यूट्यूबर समेत 24 नामजद तथा 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी थाने के एसआई संदीप कुमार के बयान पर दर्ज की गई है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

उधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक यूट्यूबर सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया। प्राथमिकी में नाजायज मजमा बनाकर भीड़ जुटाने, लोगों को उकसाकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, घातक हथियारों से लैस होकर पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने, सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने, शव रखकर सड़क जाम करने, आगजनी करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने का आरोप लगाया गया है। --------------

आरोपितों की पहचान

यह लगाए गए हैं आरोप पुलिस के अनुसार यूट्यूबर सतीश श्रीवास्तव, रूद्रेश तिवारी, विश्वकर्मा सोनी, गोलू बरनवाल और राहुल कुमार गुप्ता ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें प्रसारित कर भीड़ को प्रशासन के खिलाफ उकसाया। प्राथमिकी में कहा गया है कि मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार करने के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली- गलौज की गई तथा बाद में भीड़ ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। कुछ अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। मामले में महरादेउर के वीर बहादुर गोंड और रामअवध सिंह पर गश्ती वाहन को घेरकर उसका हवा निकालने का आरोप लगाया गया है। -------------

वीडियो फुटेज और गिरफ्तारियां

वीडियो फुटेज के आधार पर बनाए गए हैं आरोपित सीसीटीवी फुटेज, प्रशासनिक वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बिलरूआ के शंभूनाथ भगत, महरादेउर के नीरज चौहान, गंगेश ठाकुर, दिव्यांशु कुमार, गुलशन गोंड, अनूप चौहान, इमिलिया के प्रिंस कुमार, अभिषेक पांडेय, मृत्युंजय कुमार सिंह, बनकटा मल के सोनू चौहान, बंतरिया घूर के आयुष यादव, दमकिया के सोनू गुप्ता, उचकागांव के विनोद चौहान तथा कपूरचक के शिवजी चौहान और ओमप्रकाश चौहान को नामजद किया गया है। -----------

गिरफ्तार किए गए आरोपित

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त पाए गए ब्लॉगर प्रिंस कुमार सिंह , बिलरुआ के शंभुनाथ यादव, महरादेउर के अंकित कुमार चौहान, नीरज चौहान तथा राम अवध सिंह, इमिलिया के अभिषेक पांडेय, मृत्युंजय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थाने के एक गांव का विधि विरुद्ध बालक पर नियमानुसार कार्रवाई की गयी है। (रिपोर्ट-अजय त्रिपाठी)

सामान्य प्रश्न

क्या महरादेउर गांव में हत्या हुई थी?
हाँ, महरादेउर गांव में गत गुरुवार को एक महिला की हत्या हुई थी।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।