गोपालगंज :छेड़खानी विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की भाला घोंपकर हत्या

Manish Kumar हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

गोपालगंज में छेड़खानी के विवाद को लेकर दो गांवों के बीच खूनी झड़प हुई, जिसमें एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय राजदेव कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

गोपालगंज :छेड़खानी विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की भाला घोंपकर हत्या

गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में छेड़खानी के विवाद को लेकर दो गांवों के ग्रामीणों के बीच खूनी झड़प में एक बुजुर्ग की भाला घोंपकर हत्या कर दी गई।जबकि दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

घटना का विवरण

मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के आशा खैरा गांव निवासी 65 वर्षीय राजदेव कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह किराना दुकान चलाते थे। मृतक के परिजनों के अनुसार, देर रात प्यारेपुर गांव के 50 से 60 लोग लाठी-डंडे और हथियारों के साथ उनके घर पर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान राजदेव कुशवाहा के सिर में भाला घोंप दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद आशा खैरा गांव के लोगों ने चार आरोपितों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मारपीट में घायल अर्जुन बिन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, प्यारेपुर गांव के लोगों का कहना है कि उनकी गांव की लड़कियों के साथ आशा खैरा की ओर जाते समय छेड़खानी की जाती थी। घटना वाले दिन भी इसी तरह की शिकायत मिलने पर ग्रामीण पूछताछ के लिए राजदेव कुशवाहा के घर गए थे।जहां विवाद बढ़ने के बाद हिंसक झड़प हो गई।

पुलिस का नियंत्रण

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। (रिपोर्ट-रविरंजन कुमार महेंद्र)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

घटना कहाँ हुई?
घटना गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में हुई।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।