कटेया में विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

स्थानीय थाने के दिउलिया राजापुर गांव का है मामला मामले में मृतका की मां ने छह पर दर्ज करायी प्राथमिकी

कटेया में विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप

कटेया।स्थानीय थाने के दिउलिया राजापुर गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मृतका की मां ने छह लोगों के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मामले की जानकारी

प्राथमिकी में राजापुर निवासी शिवप्रसाद की पत्नी फूलवती देवी ने कहा है कि उनकी पुत्री अंजली कुमारी की शादी वर्ष 2018 में दिउलिया राजापुर निवासी दिना भगत के पुत्र विनोद कुशवाहा के साथ हुई थी। शादी के बाद उनकी बेटी को दो बच्चियां भी हुईं। शुरू में सब कुछ सामान्य रहा। लेकिन कुछ समय बाद पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने की जानकारी मिलने पर परिवार में विवाद शुरू हो गया। उनकी पुत्री अक्सर फोन पर अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की जानकारी अपनी मां देती थी। गत 2 मई की सुबह करीब आठ बजे अंजली ने फोन कर रोते हुए मारपीट की बात कही,जिसके बाद फोन कट गया। इसके कुछ घंटे बाद दोपहर में सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है।

परिवार का बयान

मायके से परिजन जब ससुराल पहुंचे तो घर में कोई मौजूद नहीं था और न ही शव मिला। आसपास खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर डायल 112 पुलिस एवं स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में गांव के बाहर एक बगीचे से जली हुई लाश के अवशेष बरामद किए गए। मृतका की मां ने अपनी बेटी के ससुर दीना भगत, सास, बृजेश कुशवाहा, उसकी पत्नी, विनोद की बड़ी भाभी व उसकी पुत्री पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव जलाने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। (रिपोर्ट- बागेश्वरी तिवारी)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह हत्या कब हुई थी?
यह हत्या 2 मई को हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।