Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsMurder Case Filed in Siwan Laborer Indal Sah Found Dead Over Job Scam
मैरवा में नहर से शव मिलने के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

मैरवा में नहर से शव मिलने के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

संक्षेप:

25 अगस्त को सीवान के मैरवा में मिला था भोरे थाने के निवासी मजदूर का शव मृत मजदूर की पत्नी ने भोरे थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी,पुलिस छानबीन में जुटी

Fri, 12 Sep 2025 11:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

भोरे, एक संवाददाता। गत 25 अगस्त को सीवान जिले के मैरवा में मिले भोरे के मजदूर इंदल साह के शव के मामले में थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी भोरे थाने के सिसई भूखल छापर गांव निवासी उक्त मृतक की पत्नी प्रियंका साह ने दर्ज कराई है। इसमें मजदूर की हत्या चार लाख रुपए हड़पने की नीयत से घर से बुलाकर कर किए जाने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा है कि उनके पति की हत्या नौकरी दिलाने के झांसे में की गई है। वह सीवान जिले के तरवारा में एक मुर्गी फार्म पर मजदूरी कर रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

23 अगस्त की सुबह करीब सात बजे इंदल साह घर आए थे। खाना खाने के बाद घर में आराम कर रहे थे। इसी बीच सीमावर्ती यूपी राज्य के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाने के गोविंदपुर निवासी मुन्ना राम, प्रमोद साह और कोढवलिया निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सफाई कर्मी की नौकरी का काम पूरा हो गया है और उन्हें लखनऊ जाना है। इस बात को सुनकर इंदल साह अपनी नई बाइक लेकर इन लोगों के साथ निकल गए। इसके बाद दो दिनों तक उनके पति का कोई पता नहीं चला। वहीं, 25 अगस्त की सुबह 8 बजे मैरवा थाना से सूचना मिली कि इंदल साह का शव मैरवा नहर से बरामद किया गया।