Gopalganj News: ग्रामसभा की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक प्रक्रिया , नागरिकों के अधिकार व कर्तव्यों से परिचित हुए छात्र
Gopalganj News: गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बलेसरा में सोमवार को मॉडल युवा ग्रामसभा आयोजित की गई। उप निर्वाचन पदाधिकारी शशि प्रकाश राय ने विद्यार्थियों को ग्रामसभा, स्थानीय स्वशासन और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। गतिविधि में मतदान, मतदाता सूची में पंजीकरण, सामूहिक निर्णय और नागरिकों के अधिकारों पर चर्चा हुई। इसका उद्देश्य छात्रों में जागरूकता, नेतृत्व और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना था।

Gopalganj News: ग्रामसभा की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक प्रक्रिया , नागरिकों के अधिकार व कर्तव्यों से परिचित हुए छात्र गोपालगंज। जिले के उचकागांव प्रखंड के बलेसरा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गोपालगंज के उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री शशि प्रकाश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के पीजीटी इतिहास श्री विजय आनंद कुमार के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में किया गया। मॉडल युवा ग्रामसभा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामसभा की कार्यप्रणाली, स्थानीय स्वशासन, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों से परिचित कराना था। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनभागीदारी, मतदान के अधिकार, निर्वाचक सूची में पंजीकरण, सामूहिक निर्णय, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल के महत्व को समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जागरूक मतदाता बनने, मतदान के महत्व को समझने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, लोकतांत्रिक चेतना और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। रिपोर्ट:- त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव


