किशोरी के अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज
कटेया के एक गांव में एक किशोरी गायब हो गई है। उसके पिता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरी 28 फरवरी को शाम चार बजे घर से गायब हुई। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता को आशंका है कि किसी ने उसे अपहरण कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के एक गांव से एक किशोरी के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में किशोरी के पिता ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री पंचदेवरी स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ती थी। 28 फरवरी को शाम करीब चार बजे वह अचानक घर से गायब हो गई। जब परिजनों को उसके लापता होने की जानकारी मिली तो घर-परिवार एवं आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उक्त किशोरी के पिता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी करने या बेचने की नीयत से अपहरण कर लिया है।
उधर, स्थानीय थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



