Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsMissing 6-Year-Old Found Dead in Kuchaykot Investigation Underway
 लापता बच्ची की पोखरे के पास मिली लाश, हत्या की आशंका

लापता बच्ची की पोखरे के पास मिली लाश, हत्या की आशंका

संक्षेप:

हुई थी बच्ची - सूचना के बाद पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही थी फोटो-12 मृत बच्ची झलक कुमारी (फाइल फोटो) गोपालगंज/कुचायकोट,एक संवाददाता। कुचायकोट थाने के बघउच गांव में तीन दिनों से लापता छह...

Dec 12, 2025 10:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

गोपालगंज/कुचायकोट,एक संवाददाता। कुचायकोट थाने के बघउच गांव में तीन दिनों से लापता छह वर्षीया बच्ची का शव शुक्रवार को गांव के ही पोखरे के समीप से बरामद किया गया। मृतका झलक कुमारी, श्रीराम गुप्ता की बेटी थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जांच की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया। बच्ची का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, झलक कुमारी मंगलवार को घर के समीप खेलते समय अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिजनों ने इसकी सूचना थाने को दी। जिसके बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को गांव के ही कुछ बच्चों ने पोखरे के पास झलक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना फैलते ही गांव में भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। बच्ची के घर पर आसपास की महिलाओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या इकट्ठी हो गई। बताया गया है कि झलक दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। अनजान नंबर से आते रहे थे कॉल बच्ची के गायब होने के बाद उसके फोटो और घर का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डाला गया था, ताकि उसके बारे में कोई जानकारी मिल सके। इसी बीच परिजनों को अनजान नंबर से दोतीन बार कॉल आया। कॉल करने वाले लोग बच्ची के बारे में अलग-अलग जगह बुलाते हुए जानकारी देने की बात कर रहे थे। कभी किसी मेडिकल स्टोर के पास, तो कभी किसी और स्थान पर। इन कॉल की सच्चाई क्या है, यह पुलिस जांच कर रही है। परिजनों ने वह नंबर पुलिस को दे दिया है।