फुलवरिया से लापता किशोर 9 दिन बाद बरामद
-पुलिस की सक्रियता से सीवान बस स्टैंड से हुई बरामदगी थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार टोला अलगटपुर गांव निवासी मोहन प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार 29 मार्च को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया...

फुलवरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार टोला अलगटपुर गांव निवासी मोहन प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार 29 मार्च को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। घटना के बाद किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए किशोर की मां इंदु देवी ने फुलवरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी । लगातार 9 दिनों तक की गई खोजबीन के बाद पुलिस ने किशोर को सीवान नगर स्थित बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया। उसे सोमवार को परिजनों के हवाले कर दिया गया। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और दरोगा संजय प्रसाद ने पुलिस बल के साथ तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।
जांच के दौरान किशोर के मोबाइल का लोकेशन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मिला। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। बाद में उसका सटीक लोकेशन सीवान बस स्टैंड पर मिलने पर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


