Gopalganj News: सेमरा बाजार से 10 वर्षीय बालक लापता, थाने में आवेदन
हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Gopalganj News: कुचायकोट के गोपालपुर थाना क्षेत्र में, पुलिसनाथ सिंह ने अपने 10 वर्षीय भतीजे रितेश कुमार सिंह के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। रितेश 30 जुलाई को सेमरा बाजार गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। परिवार ने पुलिस से उसकी जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है।

Gopalganj News: कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के योगीपुर गांव निवासी पुलिसनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने 10 वर्षीय भतीजे रितेश कुमार सिंह के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि 30 जुलाई को रितेश किसी काम से सेमरा बाजार गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से रितेश की जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


