माहवारी स्वच्छता दिवस पर छात्राओं को किया जागरूक

Manish Kumar हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

उचकागांव में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर उत्क्रमित प्लस टू स्कूल कपरपुरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

माहवारी स्वच्छता दिवस पर छात्राओं को किया जागरूक

उचकागांव। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर बुधवार को उत्क्रमित प्लस टू स्कूल कपरपुरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी

कार्यक्रम में छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के टिप्स दिए गए। साथ ही महिलाओं और युवतियों को माहवारी के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरी बातें बताई गईं। स्कूल की शिक्षिकाओं ने माहवारी की अहमियत तथा इस अवधि में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलावों की जानकारी दी।

संयोजक की टिप्पणी

कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक रमेश कुमार एवं शिक्षिका प्रेमशीला ने कहा कि मासिक चक्र के समय संक्रमण से बचाव बेहद जरूरी है। इसके लिए मासिक धर्म उत्पादों को नियमित रूप से बदलना आवश्यक है। उन्होंने माहवारी को लेकर समाज में फैली रूढ़िवादी परंपराओं और अंधविश्वास से बचने की भी अपील की।

प्रतियोगिताओं का आयोजन

इस अवसर पर माहवारी स्वच्छता विषय पर क्विज, पेंटिंग, गायन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा दसवीं की छात्राएं सनम कुमारी, राजनंदनी, रानी, कलश, प्रीति जारा, मनीषा, रेणु, सलोनी, साहिबा, साक्षी, नाजिस शमा, रुखसार, अस्मिन, नाजिया, निशा एवं श्रेया की गतिविधियां सराहनीय रहीं। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य बीरवल कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, शिल्पी कुमारी, सुबोध तिवारी सहित अन्य मौजूद थे। (रिपोर्ट-सोमेश्वर तिवारी)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कार्यक्रम कब आयोजित किया गया था?
कार्यक्रम विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर बुधवार को आयोजित किया गया था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।