Gopalganj News: तीज पर बौरहवा शिवालय में उमड़ी आस्था
हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Gopalganj News: हरितालिका तीज पर बौरहवा शिवालय में सुहागिनों की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा की और पति की दीर्घायु के लिए शिव-पार्वती की अराधना की। पूजा के बाद सामूहिक रूप से हरितालिका कथा सुनकर दिन भर मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजता रहा।

Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता हरितालिका तीज पर सोमवार को ऐतिहासिक बौरहवा शिवालय में सुहागिनों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव का जल,बेलपत्र और फूल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने शिव-पार्वती की पूजा कर पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि माता पार्वती ने शिव को पति रूप में पाने के लिए यह कठिन व्रत किया था। पूजा के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से हरितालिका कथा सुनी। दिनभर मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।

