Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsMassive Fire Destroys Grocery Store in Fulwaria Loss Estimated at 1 Lakh
किराना दुकान में लगी भीषण आग, एक लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक

किराना दुकान में लगी भीषण आग, एक लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक

संक्षेप:

-शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो बकरियां भी जलकर मरीं किराना दुकान में लगी भीषण आग, एक लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक

Sun, 30 Nov 2025 10:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

फुलवरिया। एक संवाददाता थाने के मजिरवां कला, टोला भरपुरवा गांव स्थित एक किराना दुकान में रविवार को अचानक लगी भीषण आग में करीब एक लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई। दुकान में रखा 5 क्विंटल चावल, 3 क्विंटल चीनी, 5 टिन सरसों तेल, 3 बोरा गेहूं का आटा, 2 बोरा चने का बेसन, 4 टिन रिफाइन तेल, धनिया का बोरा तथा रोजमर्रा की कई वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। आग में दो बकरियां और दो बकरी के बच्चे भी जलकर मर गए। दुकानदार विजय साह ने बताया कि वे दुकान बंद कर खाना खाने घर गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से दुकान में अचानक आग लग गई। घर से बाहर निकलकर जब आग की लपटें देखीं तो शोर मचाते हुए दौड़े। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी और अधिकांश सामान जल चुका था। बाद में ग्रामीणों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक व राजद नेता राजेश कुमार सिंह कुशवाहा, प्रखंड मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मुखिया कमलावती देवी और महंत पंडित सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक ने घटना की जानकारी सीओ बीरबल वरुण कुमार को फोन पर दी और पीड़ित दुकानदार को मुआवजा दिलाने की मांग की। सीओ ने बताया कि हल्का कर्मचारी को जांच प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।