बंद घर से चोरों ने इनवर्टर,एसी और गैस चूल्हा उड़ाया

Jan 31, 2026 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

- गृहस्वामी घर बंद कर गए थे लखनऊ और बेंगलुरुहै। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 12 जनवरी को अपनी पत्नी के इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ गए थे।...

बंद घर से चोरों ने इनवर्टर,एसी और गैस चूल्हा उड़ाया

गोपालगंज,हमारे संवाददाता। शहर के सरेया वार्ड संख्या 12 स्थित मदरसा रोड में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। मामले में पीड़ित रमेश तिवारी ने नगर थाने में शनिवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 12 जनवरी को अपनी पत्नी के इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ गए थे। इसके बाद वह अपनी बड़ी बेटी सौम्या सांडिल्य से मिलने बेंगलुरु चले गए। करीब दस दिनों बाद जब वह घर लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है।

चोरों ने खिड़की और ऊपर का दरवाजा भी तोड़ दिया था। घर के अंदर प्रवेश कर चोरों ने इनवर्टर, बैटरी, एक टन का एसी, बर्तन, तीन ब्रीफकेस, महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक के चेक, जमीन की रसीद, बच्चों की मार्कशीट, परिवार के सभी सदस्यों के कपड़े, बाल्टी, गैस सिलेंडर, दो बड़े और दो छोटे गैस चूल्हे, कुकर, मोटर, चापाकल का हेड तथा लोटा-थाली समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। इनसेट 11 लाख की संपत्ति चोरी में पुलिस खाली हाथ गोपालगंज। शहर के गोसाईं टोला मोहल्ले में 17 जनवरी को एक बंद घर में हुई भीषण चोरी के मामले में पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। हालांकि पुलिस की टीम ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। मामले में एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की, लेकिन ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया, जिससे चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों तक पहुंचा जा सके। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब दस लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और लगभग एक लाख रुपये नकद की चोरी कर ली थी। इस संबंध में पीड़िता निकहत परवीन, पति इरफान अली ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।