ठेकेदार के घर से पांच लाख रुपए नकद व सात लाख के जेवर चोरी

Apr 07, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

नगर थाने के बंजारी नया टोला में सोमवार की रात चोरों ने ठेकेदार के घर से पांच लाख रुपए नकद व करीब सात लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवरों की चोरी कर ली। चोरी मध्यप्रदेश में रहकर ठेकेदारी करने वाले नेहाल...

ठेकेदार के घर से पांच लाख रुपए नकद व सात लाख के जेवर चोरी

गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाने के बंजारी नया टोला में सोमवार की रात चोरों ने ठेकेदार के घर से पांच लाख रुपए नकद व करीब सात लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवरों की चोरी कर ली। चोरी मध्यप्रदेश में रहकर ठेकेदारी करने वाले नेहाल कुमार सिंह के घर में की गई। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम व नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। घटना के संबंध में ठेकेदार नेहाल कुमार सिंह ने बताया कि वे अपने मकान में अकेले ही रहते हैं। काम के सिलसिले में वे अक्सर अपने मकान में ताला लगाकर मध्यप्रदेश चले जाते थे और कुछ दिनों के बाद वापस आकर रहते थे।

उन्होंने बताया कि करीब पांच दिन पूर्व वे काम से अपने मकान में ताला लगाकर एमपी चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब वे अपने मकान पर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट में ताला लगा हुआ है। उसे खोलकर जब वे अपने कमरे के पास पहुंचे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। वे जब कमरे के अंदर गए तो घर में रखा पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। तलाशी लेने के दौरान पता चला कि चोरों ने घर में रखे करीब पांच लाख रुपए नकद, सात लाख रुपए के सोने व चांदी के गहने, गैस सिलेंडर, इंडक्शन, चूल्हा, कपड़े व जूते समेत अन्य कई सामानों की चोरी कर ली। बाउंड्री फांदकर कमरे में घुसे थे चोर बंजारी नया टोला में बंद घर को निशाना बनाने के लिए चोर मेन गेट का ताला नहीं तोड़कर बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे थे। मकान मालिक नेहाल कुमार सिंह ने बताया कि चोर बाउंड्री फांदने के बाद मकान के कमरे तक पहुंचे और उसमें लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस गए तथा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक ने बताया कि पकड़े जाने के डर से चोरों ने मेन गेट का ताला नहीं तोड़ा। घर के सभी कमरों में बिखरा था सामान मकान मालिक जब घर के कमरे में गए तो देखा कि पूरे कमरे में रखा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में रखी अलमीरा, ट्रॉली बैग, ट्रंक, पलंग समेत अन्य जगहों को भी पूरी तरह खंगाल दिया था। वर्जन बंजारी नया टोला में चोरी की घटना हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि वे घर से बाहर कहीं जा रहे हों तो पुलिस को सूचना दें, ताकि पुलिस वहां निगरानी रख सके। चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रवीण कुमार प्रभाकर, थानाध्यक्ष, नगर (गोपालगंज से अभिजीत किशोर)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।