ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजमारपीट में एक महिला सहित तीन घायल

मारपीट में एक महिला सहित तीन घायल

थाना क्षेत्र के बगहवां गांव में कुछ लोगों ने मिलकर एक महिला सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा...

मारपीट में एक महिला सहित तीन घायल
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजFri, 09 Nov 2018 06:17 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के बगहवां गांव में कुछ लोगों ने मिलकर एक महिला सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि बगहवां गांव की सुमन देवी शाम को अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच उसी गांव के नागेंद्र यादव सहित तीन चार लोग हथियारों से लैस होकर आए व गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं बचाने गई उसकी जेठानी सीमा देवी को भी घायल कर दिया गया। महिला के गले से सोने की चेन व मोबाइल छीन लिया गया। इस मामले में सुमन देवी ने गांव के नागेंद्र यादव सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें