ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजसदर अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

सदर अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार की देर शाम डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई...

सदर अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजSat, 17 Nov 2018 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार की देर शाम डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी डॉ. संजय कुमार के बयान पर दर्ज की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार को उनकी दोपहर दो बजे से नौ बजे तक ड्यूटी इमरजेंसी वार्ड में थी। ड्यूटी के दौरान देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज को कुछ अज्ञात लोग लेकर आए। मरीज कुचायकोट थाने के करमैनी गांव के सुनिल सिंह का पुत्र विवेक सिंह था। मरीज का इलाज चल रही रहा था कि 10-15 की संख्या में मरीज के परिजन, रिश्तेदार समेत अन्य अज्ञात लोग आए व कार्य में बाध उत्पन्न करते हुए गाली-गलौज करने लगे। गाली-गलौज करते हुए उक्त लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। हमले के दौरान उनके आंख, नाक, सिर व चेहरा पर जख्म हो गया। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। डीएम ने बताया कि डॉक्टरों पर हमला करने वाले लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी हालत में आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीम आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें