Gopalganj News: रजोखर नवादा गांव में आपसी विवाद में युवक को चाकू मारकर किया जख्मी

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

Gopalganj News: गोपालगंज में शनिवार को रजोखर नवादा गांव में आपसी विवाद के चलते राजेन्द्र साह नामक युवक को चाकू मारा गया। उसे गंभीर रूप से घायल हालत में मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जख्मी युवक ने बताया कि विवाद पड़ोसियों से हुआ था।

रजोखर नवादा गांव में आपसी विवाद में युवक को चाकू मारकर किया जख्मी
रजोखर नवादा गांव में आपसी विवाद में युवक को चाकू मारकर किया जख्मी

Gopalganj News: गोपालगंज। नगर थाने के रजोखर नवादा गांव में आपसी विवाद को लेकर शनिवार को एक युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक मुनिलाल साह का बेटा राजेन्द्र साह बताया गया है। इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में जख्मर युवक का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। घटना की सूचना जख्मी युवक व उसके परिजनों ने डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद जख्मी को लेकर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में पहुंचाया।

जख्मी युवक ने पुलिस को बताया कि आपसी विवाद को लेकर पड़ोस के लोगों से झगड़ा हुआ था। इस दौरान वे लोग मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उसके ऊपर चाकू से वार कर घटना को अंजाम दिया गया। (रिपोर्ट-अभिजीत किशोर)

Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगोपालगंजGopalganj News: रजोखर नवादा गांव में आपसी विवाद में युवक को चाकू मारकर किया जख्मी