
जांच चौकी पर शराब के साथ दो कार जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
उत्पाद विभाग ने कुचायकोट के भठवा ओवरब्रिज व एकडेंगा में की बड़ी कार्रवाईवाई के दौरान टीम ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र के रजोखर बांध के पास रहने वाले...
उत्पाद विभाग ने कुचायकोट के भठवा ओवरब्रिज व एकडेंगा में की बड़ी कार्रवाई यूपी से दोनों कार में शराब लादकर आ रहे थे पकड़े गए तस्कर, प्राथमिकी दर्ज गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा ओवरब्रिज के समीप एनएच-27 तथा यूपी-बिहार बॉर्डर के एकडेंगा जांच चौकी पर गुरुवार को 935 लीटर अवैध शराब के साथ दो कार को जब्त किया । कार्रवाई के दौरान टीम ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र के रजोखर बांध के पास रहने वाले शंभू सहनी और हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहना थाना क्षेत्र के साहिल कुमार शामिल हैं।
दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि टीम द्वारा रोजाना की तरह एनएच-27 और एकडेंगा चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान दो कारें संदिग्ध दिखने पर रोकी गईं। तलाशी में दोनों में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। उधर, एकडेंगा चेकपोस्ट पर जांच के दौरान टीम ने 21 कार्टन शराब से भरी एक लावारिस कार भी बरामद की। कार को जब्त करते हुए अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर,श्रीपुर पुलिस ने गुरुवार को मिश्रबतरहां बाजार स्थित भोरे-मीरगंज सड़क पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार तस्कर को 75 बोतल कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघउच थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी राजू शेख के रूप में हुई है। उधर,शराब पीने के आरोप में श्रीपुर थाना क्षेत्र के सोनगढ़वा गांव निवासी दिलीप राम तथा फुलवरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी बनवीर गांव के मुकेश ठाकुर और प्रदीप कुमार राम को भी गिरफ्तार किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




