ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंज महिला की हत्या कर 4.30 हजार की संपत्ति

महिला की हत्या कर 4.30 हजार की संपत्ति

स्थानीय थाने के पैठानपट्टी गांव में गुरुवार की देर रात करीब दस की संख्या में पहुंचे सशस्त्र डकैतों ने 30 हजार रुपए नगद व चार लाख रुपए के गहने लूट...

  महिला की हत्या कर 4.30 हजार की संपत्ति
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजFri, 08 Jun 2018 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाने के पैठानपट्टी गांव में गुरुवार की देर रात करीब दस की संख्या में पहुंचे सशस्त्र डकैतों ने 30 हजार रुपए नगद व चार लाख रुपए के गहने लूट लिए। डकैती का विरोध करने पर गृहस्वामी के पुत्रवधू की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतका राजकिशोर यादव की पत्नी रामावती देवी थी। घटना की सूचना मिलने पर एक घंटे देर से पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। बताया जाता है कि पैठानपट्टी गांव के बच्चा चौधरी का परिवार गुरुवार की रात में सो रहा था। इस दौरान 1:30 बजे के आसपास घर के पीछे सेंध काट डकैत घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद दो कमरों से आभूषण व नगद रुपए लूट लिए। घर की छत पर सो रही परिवार की महिलाओं को मामले का पता चला। डकैत छत के रास्ते भागने लगे। छत पर राजकिशोर यादव की पत्नी रामावती देवी (40) ने साहस दिखाते हुए एक डकैत को पकड़ लिया। वह परिजनों को बुलाने के लिए चिल्लाने लगी। इस बीच नीचे खड़े डकैतों ने गोली चला दी। गोली उसके गले में लगी। गोली मारने के बाद लूट के सामान के साथ सभी फरार हो गए। गोली लगने के बाद रमावती को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज शुरू होते ही उसकी मौत हो गयी। लूटपाट करने के बाद भागने के दौरान दहशत फैलाने के लिए डकैतों ने कम से कम छह राउंड हवाई फायरिंग भी की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें