पंचदेवरी की विभिन्न पंचायतों में आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

गोपालगंज में मार्च माह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें कानूनी जानकारी देने के लिए पैनल अधिवक्ता और स्वयं सेवक भेजे जाएंगे। कार्यक्रमों में बाल विवाह उन्मूलन, बच्चों का संरक्षण योजना, और कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी जाएगी। विभिन्न पंचायतों में ये शिविर आयोजित होंगे।

पंचदेवरी की विभिन्न पंचायतों में आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम

गोपालगंज, विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गोपालगंज के तत्वावधान में आगामी मार्च माह में पंचदेवरी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय ने बताया कि शिविरों में उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी देने हेतु प्राधिकार की तरफ से पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयं सेवक की टीम भेजी जाएगी। 01 मार्च को कुर्ईसा खुर्द, 8 मार्च को खालगांव, 15 मार्च को बनकटिया देता 29 मार्च को भगवानपुर पंचायत भवन पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बाल-हितैषी कानूनी सेवाएं एवं बच्चों का संरक्षण योजना- 2015, नालसा की आशा- जागरूकता, समर्थन, सहायता एवं कार्रवाई, बाल विवाह उन्मूलन के लिए मानक परिचालन नीति-2025, बाल विवाह मुक्त भारत, राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0, वीर परिवार सहायता योजना 2025, कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता प्रणाली, राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के बारे में बताया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।