Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsLegal Awareness Program in Gopalganj Combating Addiction and Providing Legal Aid
जागरूकता कार्यक्रम में नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाओं की दी जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम में नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाओं की दी जानकारी

संक्षेप:

हथुआ प्रखंड के सेमराव पंचायत भवन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता व पीएलवी ने लोगों को दी जानकारी

Nov 30, 2025 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

गोपालगंज, विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वाधान में रविवार को हथुआ प्रखंड के सेमराव पंचायत भवन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। पैनल अधिवक्ता संजीव एवं पीएलवी रोहित कुमार की टीम द्वारा नालसा की नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 के तहत नशा के दुष्परिणाम, ड्रग एवं अन्य नशीली पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव, नशीली पदार्थों, नशा उन्मूलन, बिहार उत्पाद अधिनियम, ड्रग तस्करी एवं ड्रग दुरुपयोग आदि के बारे में बताया गया कि हमारी युवा पीढ़ी कैसे नशा के चंगुल में फंसते जा रही है।इसलिए

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

युवकों के माता पिता को अपने बच्चों के साथ- साथ समाज, उनके खान पान, उनके रहन सहन आदि पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।नालसा की जागृति - जस्टिस अवेयरनेस फॉर ग्रासरूट इनफार्मेशन एंड ट्रांसपेरेंसी इनिशिएटिव स्कीम 2025 के बारे में बताया गया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और वंचित वर्गों तक मुफ्त कानूनी सहायता और न्याय पहुंचाना है। इस योजना के तहत, पंचायत स्तर पर जागरूकता केंद्र स्थापित किए जाते हैं, ताकि लोगों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी मिल सके और वे बिना किसी डर के न्याय प्राप्त कर सकें। यह योजना महिलाओं, मजदूरों, वृद्धों या बच्चों सहित सभी के लिए एक फोन कॉल की दूरी पर कानूनी सहायता उपलब्ध कराती है। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के सरपंच एवं अन्य प्रतिनिधियों के अलावा ग्रामीण जनता थी।