Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsLegal Awareness Program Held at Nawada Parsouni Panchayat in Uchka Gaon
ग्रामीणों को दी गयी  विभिन्न विषयों पर कानूनी जानकारी

ग्रामीणों को दी गयी विभिन्न विषयों पर कानूनी जानकारी

संक्षेप:

उचकागांव प्रखंड के नवादा परसौनी पंचायत भवन पर रविवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मानसिक बीमारियों, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न, और विधिक सहायता के विषयों पर जानकारी दी...

Oct 19, 2025 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

उचकागांव प्रखंड के नवादा परसौनी पंचायत भवन पर रविवार को आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के पैनल अधिवक्ता व पीएलवी ने लोगों को दी जरूरी कानूनी जानकारी फोटो नंबर 18:- रविवार को उचकागांव प्रखंड के नवादा परसौनी पंचायत भवन पर आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रम में शामिल पैनल अधिवक्ता व अन्य गोपालगंज, विधि संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वावधान में रविवार को उचकागांव प्रखंड के नवादा परसौनी पंचायत भवन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मानसिक बीमार और बौद्धिक अक्षम व्यक्ति योजना 2024, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न तथा विधिक सहायता आदि विभिन्न विषयों के बारे में विस्तार से बताया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें पैनल अधिवक्ता उदय नारायण पांडेय एवं पीएलवी आबिद हुसैन की टीम द्वारा मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक अक्षमता, इसके लक्षण, ऐसे व्यक्तियों के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के रहने के तरीके, इनके इलाज के लिए सदर अस्पताल में अलग वार्ड की व्यवस्था, विधिक सहायता आदि विभिन्न विषयों के बारे में बताया गया। इसके अलावा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के तहत मिलने वाले कानूनी प्रावधान तथा कानूनी सहायता के बारे में भी बताया गया।साथ ही मुफ्त विधिक सहायता प्राप्त करने के तरीके एवं मुफ्त विधिक सहायता के अंतर्गत उचित पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को उनके वादों में उचित पैरवी करने हेतु मुफ्त अधिवक्ता की उपलब्धता के बारे में भी बताया गया। बाद में पीएलवी आबिद हुसैन द्वारा प्राधिकार से संबंधित तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित हैंडबिल वितरित भी किया गया।