कटेया में भू विवाद में हुई मारपीट में तीन जख्मी, पांच नामजद

Apr 07, 2026 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

कटेया के खुरहुरिया वार्ड में भूमि विवाद के चलते एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। रामप्रवेश गोंड की पत्नी गुलाबी देवी ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पांच लोग लाठी-डंडा लेकर आए और मारपीट की। गौरा गांव में भी एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें तीन लोग आरोपी हैं।

कटेया में भू विवाद में हुई मारपीट में तीन जख्मी, पांच नामजद

कटेया। नगर पंचायत के खुरहुरिया वार्ड में भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें रामप्रवेश गोंड की पत्नी गुलाबी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके मोहल्ले के रामाशंकर गोंड उनके दरवाजे पर पहुंचे और दीवार जोड़ने की बात कहने लगे। इस पर उन्होंने नापी कराने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद रामाशंकर गोंड, हीरामन गोंड सहित पांच लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बचाने के लिए आए उनके पति व पुत्र को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।

---------------- घर से बुलाकर किया हमला कटेया। स्थानीय थाने के गौरा गांव में घर से कुछ दूरी पर ले जाकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार गौरा गांव निवासी अरुण पांडेय 3 अप्रैल की शाम अपने घर पर थे। इसी दौरान गांव के ही प्रिंस कुमार गुप्ता, शिवचंद गुप्ता एवं ज्ञानचंद गुप्ता उनके दरवाजे पर पहुंचे और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों जबरन घर में घुस गए एवं उन्हें पकड़कर घर से बाहर खींच लिया। इसके बाद कुछ दूरी पर ले जाकर लात-घूंसों एवं दाब से उनके सिर पर वार कर दिया। मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया। -------------- तीन पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार विजयीपुर। स्थानीय थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने सोमवार की दोपहर में क्षेत्र के रामपुर तीनमुहानी पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से तीन पशु बरामद किए। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, एक तस्कर फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपित भोरे थाना क्षेत्र के सिहरीं गांव के मुस्तकीम मियां व सरफराज हुसैन हैं। पुलिस ने आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फरार आरोपित फूल महम्मद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। (कटेया से बागेश्वरी तिवारी)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।