Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsKuchaykot Conducts Annual Intermediate Exams with Strict Security and No Malpractice
कुचायकोट में कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण रही इंटर परीक्षा

कुचायकोट में कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण रही इंटर परीक्षा

संक्षेप:

-चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न, 20 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित कुचायकोट में कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण रही इंटर परीक्षा

Feb 03, 2026 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

कुचायकोट। एक संवाददाता इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन भी कुचायकोट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराई गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई और गेट पर मैनुअल चेकिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बालक) में केंद्राधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 279 छात्राएं नामांकित थीं। इनमें से 275 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जबकि चार छात्राएं अनुपस्थित रहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, दूसरी पाली में आयोजित कला विषय की परीक्षा में कुल 208 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान केंद्र पर पुलिस बल, दंडाधिकारी और केंद्राधीक्षक पूरे समय मुस्तैद रहे। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरिसिया में भी परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा में 255 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिनमें से तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में आयोजित कला विषय की परीक्षा में 229 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इब्राहिम मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सासामूसा में भी प्रशासन की कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में कुल 775 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिनमें से सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 768 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा में 196 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उधर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलिवन सागर में प्रथम पाली की परीक्षा में 754 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि छह परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। दूसरी पाली में 256 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार की कोई सूचना नहीं मिली।