ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजदेश के कृषि विज्ञान केन्द्रों को किया जाएगा हाईटेक

देश के कृषि विज्ञान केन्द्रों को किया जाएगा हाईटेक

देश के सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों को हाईटेक बनाया जाएगा। सिपाया स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को केन्द्रीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपनिदेशक डॉ. एके सिंह ने कृषकों को...

देश के कृषि विज्ञान केन्द्रों को किया जाएगा हाईटेक
Center,PatnaFri, 26 May 2017 07:27 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों को हाईटेक बनाया जाएगा। सिपाया स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को केन्द्रीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपनिदेशक डॉ. एके सिंह ने कृषकों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सभी संसाधन होने के बाद भी यहां के किसान कृषि के क्षेत्र में काफी पीछे हैं। उन्होंने कहा कि सिपाया कृषि विज्ञान केन्द्र से किसानों के मोबाइल पर कृषि से संबंधित नवीनतम जानकारी दी जाएगी। जानकारी से किसानों को लाभ मिलेगा। कृषि को रोजगार परक बनाने के लिए युवाओं को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालक, डेयरी की नई तकनीक की जानकारी मिलेगी। डा. सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से कृषि को लाभकारी बनाने के लिए गांव-गांव में लोगों को जागरूक किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने किसानों को नई खरीफ के प्रभेद के बारे में जानकारी दी। धान के उच्च पैदावार के लिए प्रभेदों व खाद के प्रयोग के बारे में भी बताया गया। मौके पर डॉ. केएम सिंह, नोडल पदाधिकारी कृषि विज्ञान डॉ. के के झा, डॉ. रामकृष्ण राय आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें