नवोदय विद्यालय बलेसरा का रहा शत-प्रतिशत रिजल्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

जवाहर नवोदय विद्यालय बलेसरा के छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्टता हासिल की है। सभी 40 छात्रों ने सफलता प्राप्त की, जिसमें सौरभ चौरसिया ने 96.8% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य ने इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। अमित मिश्रा ने जेके इंटरनेशनल स्कूल से 95.02% अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।

नवोदय विद्यालय बलेसरा का रहा शत-प्रतिशत रिजल्ट

उचकागांव, एक संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय बलेसरा के विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय से कुल 40 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी सफल घोषित हुए। सौरभ चौरसिया ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पारुल कुमारी ने 93 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय तथा अर्पित कुमार ने 92.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की सफलता पर विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। शिक्षकों ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।

विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है और विद्यालय आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा। अमित मिश्रा ने 95.02 प्रतिशत अंक किया हासिल कुचायकोट। स्थानीय जेके इंटरनेशनल स्कूल पहाड़पुर के छात्र अमित मिश्रा ने 95.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अमित मिश्रा के पिता राजीव रंजन मिश्रा किसान हैं, जबकि माता भारती कुमारी गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाले अमित ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की है। विद्यालय के शिक्षकों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे मेधावी छात्र विद्यालय का नाम रोशन करते हैं और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।