20 तक भरे जाएंगे स्नातक सेमेस्टर-4 के परीक्षा फॉर्म
Apr 11, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
गोपालगंज। जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-4 सीबीसीएस 2023-27 परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। पहले निर्धारित अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2026 थी। जिसे बढ़ाकर 20 अप्रैल...

गोपालगंज। जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-4 सीबीसीएस 2023-27 परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। पहले निर्धारित अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2026 थी। जिसे बढ़ाकर 20 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को राहत देते हुए यह निर्णय लिया है। कुलपति के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने अधिसूचना जारी कर महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे भरे हुए फॉर्म, समेकित सूची और शुल्क 22 अप्रैल तक विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करें।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


