10 उद्यमियों ने 29.35 करोड़ से उद्योग लगाने का दिया प्रस्ताव
गोपालगंज में आयोजित निवेश बैठक में 10 उद्यमियों ने 29.35 करोड़ रुपये खर्च कर जिले में उद्योग लगाने का प्रस्ताव दिया। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने सभी उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। उद्यमियों ने बिजली, भूमि जलजमाव और ऋण की उपलब्धता के मुद्दों पर चर्चा की।

गोपालगंज,हमारे प्रतिनिधि। जिला उद्योग कार्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित निवेश बैठक में गुजरात, पंजाब, यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों के 10 उद्यमियों ने 29.35 करोड़ रुपये खर्च कर जिले में उद्योग लगाने का प्रस्ताव दिया है। बैठक में उपस्थित डीएम पवन कुमार सिन्हा ने अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निवेश मीटिंग में उद्योग लगाने की इच्छा जाहिर करने वाले सभी उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अधिकांश उद्यमियों ने बिजली, बियाडा की भूमि में जलजमाव, भूमि की आवश्यकता तथा उद्योग लगाने के लिए ऋण की उपलब्धता आसान कराने की मांग रखी।
इसके बाद डीएम ने सिंगल विंडो क्लियरेंस के तहत हाथों-हाथ समस्याओं के समाधान का आश्वासन उद्यमियों को दिया।इससे पूर्व महाप्रबंधक उद्योग आयुष कुमार ने उपस्थित उद्यमियों व अधिकारियों को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज तथा बियाडा की भूमि उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर जिला वन अधिकारी, कार्यपालक अभियंता (आपूर्ति) गोपालगंज व मीरगंज, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय प्रबंधक बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अग्रणी बैंक प्रबंधक, डीजीएम बियाडा, जिला उद्योग पदाधिकारी, जिला प्रबंधक खाद्य निगम, जिला ईख पदाधिकारी, जिला परियोजना समन्वय इकाई जीविका आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


