भारतीय ज्ञान परंपरा जीवन को दिशा देने वाली विचारधारा-प्रो. शुक्ल

Mar 12, 2026 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

- महेंद्र महिला कॉलेज में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ पर प्रेरक व्याख्या का हुआ आयोजनपरा विषय पर प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और...

भारतीय ज्ञान परंपरा जीवन को दिशा देने वाली विचारधारा-प्रो. शुक्ल

गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के महेंद्र महिला महाविद्यालय में गुरुवार को भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रो. अजय कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्धि, उसकी प्रासंगिकता और जीवन में उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो. शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल प्राचीन ग्रंथों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में मार्गदर्शन देने वाली परंपरा है।

इसमें जीवन मूल्यों, नैतिकता, समाज और प्रकृति के साथ संतुलन बनाने की सीख मिलती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करें और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दें। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ एके पांडेय ने मुख्य अतिथि का शॉल व बुके देकर स्वागत किया। व्याख्यान के दौरान जिले के अन्य महाविद्यालयों के कई शिक्षक भी उपस्थित रहे, जिनमें कमला राय महाविद्यालय के डॉ. संदीप कुमार व प्रवीण कुमार पांडेय, गोपेश्वर महाविद्यालय के डॉ. मनोज कुमार तथा भोला प्रसाद महाविद्यालय के डॉ. शंकर दयाल सिंह, महिला कॉलेज के प्रो बीरेंद्र कुमार प्रो अमृतांजय कुमार, डॉ नंद किशोर, डॉ बैरिस्टर यादव, डॉ नीता, डॉ संगीता, डॉ रीता, डॉ सतेंद्र कुमार सिंह, डॉ एजाज अहमद, डॉ पिंकी कुमारी सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षाकर्मी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि का परिचय अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार पंकज ने कराया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रो. डॉ. एके पांडेय ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।