कटेया में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

कटेया के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पड़रिया में भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। उद्घाटन बीडीओ अर्चना कुमारी ने किया। यह प्रशिक्षण 13 से 24 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें 80 प्रशिक्षु मकान सूचीकरण और डेटा संकलन की तकनीकी जानकारी प्राप्त करेंगे।

कटेया में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पड़रिया में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को शुरू हुआ। उद्घाटन स्थानीय बीडीओ अर्चना कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य चार्ज अधिकारी, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य की प्रक्रियाओं और जिम्मेदारियों से अवगत कराना है। यह प्रशिक्षण 13 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, डेटा संकलन, सर्वेक्षण प्रक्रिया तथा जनगणना से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में प्रखंड प्रशासन के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस प्रशिक्षण को दो समूहों में बांटकर ट्रेनिंग का कार्य संपन्न कराया जा रहा है। प्रथम समूह का प्रशिक्षण भूपेश चौबे एवं अशोक कुमार यादव और दूसरे समूह का प्रशिक्षण नरेन्द्र कुमार बैठा एवं रामपूजन यादव द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के इस चरण में कुल 80 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।