उचकागांव सीएचसी स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में जिले में प्रथम स्थान पर

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल प्रखंड व...

उचकागांव सीएचसी स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में जिले में प्रथम स्थान पर

गोपालगंज।कलेक्ट्रेट के सभागार में मंगलवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें अप्रैल 2026 माह की स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, एचएमआईएस, भव्या पोर्टल, मलेरिया एवं अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के एमओआईसी, स्वास्थ्य प्रबंधक , सामुदायिक उत्प्रेरक ,अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक आदि पदाधिकारी शामिल हुए।

स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली

डीएम ने स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली, ओपीडी सेवाओं, मरीजों के औसत प्रतीक्षा समय, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, डाइट एवं किचन, लिनेन-लॉन्ड्री व्यवस्था , एम-आशा और एचएससी एडॉप्शन की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि भव्या पोर्टल के आधार पर अप्रैल 2026 की रैंकिंग में उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रथम स्थान पर रहा। जबकि फुलवरिया द्वितीय एवं मांझा तृतीय स्थान पर रहा। डीएम ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों की सराहना की तथा कमजोर प्रदर्शन वाले संस्थानों को सुधार लाने के निर्देश दिए।

ओपीडी पंजीकरण व डॉक्टर परामर्श

ओपीडी पंजीकरण व डॉक्टर परामर्श रहा 99 प्रतिशत से अधिक समीक्षा में पाया गया कि जिले में अप्रैल माह में ओपीडी पंजीकरण एवं डॉक्टर परामर्श का औसत 99 प्रतिशत से अधिक रहा। वहीं अधिकांश स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों का वाइटल लेने की स्थिति भी संतोषजनक पाई गई। एचएमआईएस की समीक्षा पाया गया कि अप्रैल 2026 में जिले में 8249 नई गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीकरण किया गया। जो निर्धारित लक्ष्य का 112 प्रतिशत से अधिक है। प्रथम तिमाही में एएनसी पंजीकरण की उपलब्धि भी 104 प्रतिशत से अधिक रही। गर्भवती महिलाओं को टीडी 1, टीडी 2 टीकाकरण, आयरन फोलिक एसिड एवं कैल्शियम टैबलेट वितरण में भी कई प्रखंडों का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया। डीएम ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच एवं सुरक्षित मातृत्व सेवाएं देने के निर्देश दिए।

संस्थागत प्रसव की समीक्षा

अप्रैल में कराए गए 2272 संस्थागत प्रसव समीक्षा में पाया गया कि जिले में अप्रैल माह में 2272 संस्थागत प्रसव कराए गए। डीएम ने कम उपलब्धि वाले प्रखंडों को संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। वहीं सी-सेक्शन मामलों की भी समीक्षा की गई व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि अप्रैल माह में जिले में 3466 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। पेंटा-1 एवं पेंटा-2 टीकाकरण में कई प्रखंडों ने लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की। डीएम ने शत-प्रतिशत टीकाकरण करने एवं छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त एम पोर्टल,आरबीएसके, एनसीडी, आईडीएसपी, आरएनटीसीपी व कल्याण केंद्रों की भी समीक्षा की गई। (रिपोर्ट-त्रिलोकीनाथ श्रीवास्तव)

सामान्य प्रश्न

डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किस विषय पर समीक्षा बैठक हुई?
स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।