Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsHealth Department Initiates Investigation into Illegal Hospitals in Bhore

भोरे में शुरू हुई अस्पतालों की जांच, मचा हड़कंप

भोरे में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश पर कई अस्पतालों की जांच की गई। जांच के दौरान अवैध अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप मच गया। देवरिया जिले के ओम हरि ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजFri, 3 Jan 2025 09:58 PM
share Share
Follow Us on
भोरे में शुरू हुई अस्पतालों की जांच, मचा हड़कंप

भोरे। एक संवाददाता स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश पर प्रखंड मुख्यालय में संचालित कई अस्पतालों की जांच शुक्रवार को हुई। रेफरल अस्पताल भोरे के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जांच की। सभी अस्पतालों से कागजातों की मांग की गई है। उधर, जांच से अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप मच गया हैं। बताया जाता है कि यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले ओम हरि ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर भोरे में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर लगाम कसने की मांग की थी। जिसे लेकर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया था। रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा डॉ. रिशु कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार से जांच शुरू की। पहले दिन छह अधिक क्लिनिकों की जांच की गई। जांच की खबर मिलते ही कई संचालक क्लीनिक बंद कर फरार हो गए। एमओआईसी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों की पहचान कर उनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें