हरखुआ में दादी को पोते ने चाकू मार किया जख्मी
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
गोपालगंज के हरखुआ मोहल्ले में एक पोते ने अपनी दादी जैबुन नेशा पर चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दादी ने बताया कि पोते ने उनकी मोबाइल देखने के दौरान हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ मोहल्ले में रविवार को एक पोते ने अपनी दादी को चाकू मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी स्व. मुमताज मियां की पत्नी जैबुन नेशा को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में जख्मी दादी ने बताया कि वह अपने घर पर मोबाइल देख रही थी। इस बीच उसका पोता आया और उसके ऊपर लाठी डंडे व चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


