Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsGrand Kalash Yatra Marks the Inauguration of Shrimad Bhagwat Katha Mahayagya in Fulwaria
फुलवरिया हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई

फुलवरिया हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई

संक्षेप:

-11 से 17 तक चलेगा श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ फुलवरिया हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई

Feb 11, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर से बुधवार की सुबह श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में लगभग 5100 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर हाथी-घोड़ा एवं बैंड-बाजे के साथ भक्ति गीतों और जयकारों के बीच नगर भ्रमण करते हुए आगे बढ़े। कलश यात्रा फुलवरिया, माड़ीपुर, छत्तु बथुआ, बिरसा बथुआ सहित दर्जनभर गांवों से होकर बथुआ बाजार स्थित बरैठा पोखरा पहुंची, जहां विधि-विधान से जल भरकर श्रद्धालु पुनः महायज्ञ स्थल हनुमान मंदिर परिसर लौटे। मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया।

महायज्ञ के यजमान के रूप में वीरेंद्र राय, गुड्डू राय, नरसिंह साह उर्फ सेठ जी, समोज साह तथा कमलेश राय दंपति मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ 11 से 17 फरवरी तक आयोजित होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को भक्ति एवं ज्ञान की रसधारा में सराबोर किया जाएगा। समिति सदस्य अभिषेक कुमार राय ने बताया कि प्रख्यात प्रवचनकर्ता पंडित योगेंद्र तिवारी प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे, जबकि राम कथा वाचक राम अवध शुक्ला भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित प्रवचन देंगे। यज्ञाचार्य पंडित धनंजय उपाध्याय महायज्ञ का संचालन कर रहे हैं। महायज्ञ की तैयारियों में सुरेश राय, वीरेंद्र राय, अभिषेक राय, दुर्गेश राय, पहवारी राय, आलोक कुमार राय, प्रिंस कुमार राय, मनोज कुमार राय, संजय राय, लाल बाबू राय, लोरीक साह, बैरिस्टर साह आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;