हर मतदान केन्द्र पर तीसरी आंख की रहेगी पैनी नजर:डीएम

हर मतदान केन्द्र पर तीसरी आंख की रहेगी पैनी नजर:डीएम

संक्षेप:

डीएम ने प्रेस वार्ता में बताया कि हर मतदान केन्द्र पर रहेगी वेबकास्टिंग की व्यवस्था, तैयारी तेज मतदान केन्द्रों से होनेवाली वेबकास्टिंग की निगरानी को लेकर कलेक्ट्रेट के सभागार में लगायी गयी टीवी...

Nov 02, 2025 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी छह नवंबर को जिले के 2373 मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे से लेकर अपराह्न के छह बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया होगी। इस दौरान मतदान केन्द्र पर तीसरी आंख की पैनी नजर भी रहेगी। डीएम सह डीईओ पवन कुमार सिन्हा ने रविवार को हुई प्रेस वार्ता में बताया कि आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के हर मतदान केन्द्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। इसको लेकर तेज गति से तैयारी चल रही है। सभी मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग के लिए बिजली कनेक्शन व पावर सॉकेट उपलब्ध कराए गए हैं। हर मतदान केन्द्र पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक सीसीटीवी कैमरा मतदान केन्द्र के अंदर लगाया जाएगा, जो मतदान दल कर्मियों और पोलिंग एजेंटों की गतिविधियों पर नजर रखेगा। वहीं दूसरा सीसीटीवी कैमरा मतदान केन्द्र के गेट व कतारबद्ध मतदाताओं की गतिविधियों पर नजर रखेगा। डीएम ने बताया कि इन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम वेबकास्टिंग होगी। इसके माध्यम चार स्तर पर मॉनिटिंग की जाएगी। जिसमें संबंधित विधानसभा क्षेत्र के आरओ, डीएम सह डीईओ, निर्वाचन विभाग बिहार के सीईओ और भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय में तीन-चार टीवी स्क्रीन लगाकर बूथों की गतिविधियों की निगरानी होगी। ---------------- सेक्टर पदाधिकारियों को दी गयी इमरजेंसी लाइट डीएम ने बताया कि जिले के गोपालगंज व मीरगंज डिविजन के विद्युत कार्यपालक अभियंताओं केा मतदान के दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कहीं अंधेरे की समस्या या देरी होने पर रोशनी की कमी की संभावना को देखते हुए भी तैयारी की गयी है। सभी सेक्टर पदाधिकारियों को एक-एक इमरजेंसी लाइट भी उपलब्ध करायी जाएगी। जिसकी रोशनी से अंधेरे की समस्या समाप्त होगी। वहीं, मतदान केन्द्र भवनों से संबंधित विभागों के अधिकारियों डीईओ, आईसीडीएस डीपीओ व बीपीआरओ को व्हील चेयर व अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।