रोमांचक मुकाबले गोपालगंज ने मीरगंज को हराया

Apr 07, 2026 09:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

-बिट्टू यादव बने ‘मैन ऑफ द मैच’, गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दिखाया दम जलालपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में गोपालगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मीरगंज को हराकर जीत...

रोमांचक मुकाबले गोपालगंज ने मीरगंज को हराया

कुचायकोट। जलालपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में गोपालगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मीरगंज को हराकर जीत दर्ज की। यह रोमांचक मुकाबला जलालपुर स्थित मठिया नेचुआ डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में खेला गया, जहां बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी दर्शक मौजूद रहे। मैच में गोपालगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर में टीम ने 128 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजों ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीरगंज की टीम ने शुरुआत में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन मध्य ओवरों में गोपालगंज के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रन गति पर अंकुश लगा दिया।

लगातार विकेट गिरने के कारण मीरगंज की पूरी टीम लक्ष्य हासिल करने से पहले ही ऑल आउट हो गई। इस तरह गोपालगंज की टीम ने मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखते हुए शानदार जीत हासिल की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गोपालगंज के खिलाड़ी बिट्टू यादव को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। (कुचायकोट से रामानुज प्रसाद)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।