गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर नहीं हैं सुरक्षा के कोई इंतजाम
जिला मुख्यालय स्थित गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। देर शाम व अंधेरा होने के समय महिला यात्री यहां डर के साये में रहती हैं। स्टेशन परिसर में उचक्कों व उपद्रवी तत्वों से यात्री...

जिला मुख्यालय स्थित गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। देर शाम व अंधेरा होने के समय महिला यात्री यहां डर के साये में रहती हैं। स्टेशन परिसर में उचक्कों व उपद्रवी तत्वों से यात्री हलकान रहते हैं। पिछले दो महीने में यात्रियों से लूटपाट,छेड़खानी व छिनतई की दो दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके जीआरपी या आरपीएफ बल की तैनाती नहीं की गई है। जबकि महज 6 किलोमीटर की दूरी पर थावे जंक्शन है। वहां जीआरपी व आरपीएफ का पोस्ट भी है। किसी तरह की आपराधिक घटना होने पर यात्री शिकायत भी दर्ज नहीं करा पाते हैं। स्टेशन के कर्मी उन्हें थावे जाने के लिए कहते हैं । यात्री शिवकली देवी ने बताया कि शाम होते ही स्टेशन पर उचक्के मंडराने लगते हैं। स्टेशन पर गांजा पीने वालों की चौकड़ी जम जाती है। दिन भी ताश व जुआ खेलने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। परमेश्वर पाण्डेय ने बताया कि रेल प्रशासन की अनदेखी से यहां देर शाम स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्री सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


