Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsGopalganj Raids Uncover Child Labor at Sweet Shop

शहर स्थित दुकान से मुक्त कराए गए दो बाल श्रमिक

गोपालगंज में बाल श्रम विमुक्ति के लिए धावा दल ने मिठाई दुकान पर छापेमारी की। वहां दो बालक मजदूरी करते मिले, जिन्हें मुक्त कराया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने नियोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजMon, 8 Sep 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
शहर स्थित दुकान से मुक्त कराए गए दो बाल श्रमिक

गोपालगंज। बाल श्रम विमुक्ति के लिए गठित धावा दल ने शहर के घोष मोड़ के समीप स्थित एक मिठाई दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान वहां मजदूरी करते दो बालक पाए गए। टीम के अधिकारियों ने दोनों बाल श्रमिकों को वहां से मुक्त कराया। धावा दल में गोपालगंज सदर, बरौली, कुचायकोट, थावे व मांझा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे। श्रम अधीक्षक ने बताया कि संबंधित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को उक्त नियोजक के विरूद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और सभी अनुवर्ती कार्रवाई यथाशीघ्र करने का भी निर्देश दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।