शराब के साथ तीन तस्कर धराए

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट थाने के मतेया और विशुनपुरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान 289 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में शामिल दो बाइक और एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया गया। गिरफ्तार तस्करों में कृष्णा साह, अरविंद मिश्रा और जितेश कुमार शामिल हैं।

शराब के साथ तीन तस्कर धराए

गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को कुचायकोट थाने के मतेया, पहाड़पुर रोड, कुर्मीटोला रोड जलालपुर व सिधवलिया थाने के विशुनपुरा गांव में छापेमारी कर 289 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करी में शामिल दो बाइक व एक चरपहिया वाहन भी जब्त किया गया। गिरफ्तार तस्करों में सिधवलिया थाने के विशुनपुरा वार्ड 9 के कृष्णा साह, कुचायकोट थाने के बरनईया विशा गांव के अरविंद मिश्रा व सिपाया दुबे टोला गांव का जितेश कुमार शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।