Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsGopalganj Police Arrest Smuggler with 12 Cartons of Alcohol at UP-Bihar Border

12 कार्टन शराब के साथ तस्कर धराया
संक्षेप:
गोपालगंज में जिला उत्पाद विभाग की टीम ने यूपी बिहार सीमा के एकडेंगा चेकपोस्ट के पास 12 कार्टन शराब के साथ तस्कर अर्जुन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। उसकी बाइक भी जब्त की गई। तस्कर के खिलाफ उत्पाद...
Sep 08, 2025 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को यूपी बिहार सीमा के एकडेंगा चेकपोस्ट के समीप से 12 कार्टन शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्कर की बाइक भी जब्त की । गिरफ्तार तस्कर फुलवरिया थाने के मजिरवाकला गांव का अर्जुन कुमार सिंह है। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर बाइक पर ही शराब के कार्टन लेकर चला था।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


