Gopalganj News: गोपालगंज में 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

Gopalganj News: गोपालगंज के हथुआ अनुमंडल कार्यालय परिसर में 27 से 29 अक्टूबर तक पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप लगेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना की ओर से आयोजित शिविर में कुल 165 आवेदकों को सेवाएं देने की योजना है, जिसके लिए रोजाना 55 अप्वाइंटमेंट होंगे। आवेदक आधिकारिक पोर्टल पर अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। उन्हें शुल्क, दस्तावेज और समय संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Gopalganj News: गोपालगंज में 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप

गोपालगंज में पासपोर्ट शिविर की तारीख और व्यवस्था

Gopalganj News:

गोपालगंज में 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप गोपालगंज। विदेश मंत्रालय भारत सरकार की नागरिक-केंद्रित पहल ‘पासपोर्ट सेवा आपके द्वार’ के तहत जिले के 27 से लेकर 29 अक्तूबर तक तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा यह कैंप हथुआ अनुमंडल कार्यालय परिसर में लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को उनके निवास स्थान के निकट पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराना और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले आवेदकों की सुविधा सुनिश्चित करना है। कैंप का उद्घाटन डीएम समीर सौरभ और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पटना स्वाधा रिजवी द्वारा किया जाएगा। इस तीन दिवसीय कैंप के दौरान कुल 165 आवेदकों को सेवा प्रदान करने की योजना है। इसके लिए प्रतिदिन 55 अप्वाइंटमेंट निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक आधिकारिक पासपोर्ट सेवा पोर्टल www.passportindia.gov.in](https://www.passportindia.gov.in के माध्यम से अपना अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। वहीं, अप्वाइंटमेंट बुक करते समय आवेदकों को उक्त निर्धारित स्थल का विवरण भी दर्ज करना होगा। ------------- आवेदकों को दी गयी सलाह आवेदकों को सलाह दी गयी है कि आवेदन करने से पहले निर्धारित पासपोर्ट शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। अप्वाइंटमेंट के दिन सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना आवश्यक है। पात्र आवेदक लागू दिशा-निर्देशों के अनुसार दस्तावेजों के लिए डिजिलॉकर की सुविधा का भी उपयोग कर सकते हैं। गोपालगंज में आयोजित होने वाला यह कैंप क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा बिहार में आयोजित किया जाने वाला 22वां पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप होगा। रिपोर्ट:- त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦गोपालगंज में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप कब आयोजित होगा?−
कैंप 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगोपालगंजGopalganj News: गोपालगंज में 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप