मानदेय में वृद्धि को लेकर ग्राम कचहरी सचिवों ने उठायी आवाज
गोपालगंज जिले के दौरे पर आए सूबे के पंचायती राज विभाग के मंत्री को ग्राम कचहरी सचिवों ने सौंपा ज्ञापन सूबे के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश को शहर स्थित जिला अतिथि गृह परिसर में सोमवार को...
गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की पंचायतों में कार्यरत ग्राम कचहरी सचिवों ने मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों के समर्थन में आवाज उठायी है। सोमवार को गोपालगंज जिले के दौरे पर आए सूबे के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश को जिला ग्राम कचहरी संघ के बैनर तले एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य रूप से मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोत्तरी और सेवा स्थायी करने की मांग की गयी है। संघ के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार बैठा ने कहा कि पंचायत राज विभाग के तहत ग्राम कचहरी सचिव विगत 18 वर्षों से अपने कर्तव्यों व दायित्वों का पालन करते हैं। ग्राम कचहरी के संचालन में अपनी भूमिका ईमानदारी पूर्वक निभाते हैं।
इसके बावजूद सचिवों को महज नौ हजार रुपए ही मानदेय मिलता है। जिससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित परिवार का खर्च उठाना मुश्किल है। इसके अलावा वर्ष में ही सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति ने अनुशंसा की थी कि ग्राम कचहरी सचिवों की सेवा स्थायी की जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विभागीय मंत्री से मांग की गयी है कि मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाए और सेवा को 60 वर्ष करते हुए स्थायी किया जाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि विभागीय मंत्री ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्व विचार करने का आश्वासन दिया है। मौके पर मुस्ताक अली, धुरेन्द्र , कुमारी प्रियंका यादव, विरेन्द्र सिंह, रामकैलाश चौधरी, नुजहत बेगम, राजू सिंह व माया प्रसाद आदि ग्राम कचहरी सचिव मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




