विधायक ने मरीजों से बात कर अस्पताल के इंतजाम को जाना

Apr 08, 2026 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

गोपालगंज सदर विधायक सुभाष सिंह ने मॉडल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानी। कुछ मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्था को संतोषजनक बताया, जबकि अन्य ने समस्याएं उठाईं। विधायक ने साफ-सफाई और दवा वितरण की व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। बरौली विधायक ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया।

विधायक ने मरीजों से बात कर अस्पताल के इंतजाम को जाना

गोपालगंज सदर विधायक ने बुधवार को मॉडल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, महिला एवं पुरुष वार्ड, प्रसूति कक्ष का जायजा लिया। इस दौरान विधायक सुभाष सिंह ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवा की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कुछ मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्था को संतोषजनक बताया। कुछ ने छोटी-मोटी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधक को साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और दवा वितरण प्रणाली की भी जांच की तथा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बरौली विधायक ने भी लिया जायजा इधर, बरौली विधायक मंजीत सिंह भी इमरजेंसी में भर्ती एक मरीज का हालचाल लेने के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस दौरान इमरजेंसी तथा ओपीडी का निरीक्षण किया। उन्होंने भी साफ-सफाई व व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।