Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsGopalganj Meeting on Fertilizer Monitoring for Rabi Season
सूचना पटल पर भंडार अंकित कर निर्धारित दर पर उर्वरक बेचेंगे दुकानदार

सूचना पटल पर भंडार अंकित कर निर्धारित दर पर उर्वरक बेचेंगे दुकानदार

संक्षेप:

उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में दिए गए निर्देशषि पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान प्रतिनिधि, उर्वरक विक्रेता तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी...

Jan 22, 2026 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बरौली प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक बीडीओ मुकेश कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान प्रतिनिधि, उर्वरक विक्रेता तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी ने रबी सीजन के लिए प्रखंड में उपलब्ध उर्वरकों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रखंड में 122 एमटी यूरिया, 129.85 एमटी डीएपी, 17.22 एमटी एमओपी, 74.70 एमटी एनपीके एवं 41.90 एमटी एसएसपी की उपलब्धता है। साथ ही अब तक वितरित उर्वरक, शेष स्टॉक और आगामी मांग को लेकर भी समीक्षा की गई।

बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी खाद विक्रेता अपनी दुकानों पर सूचना पटल पर तिथि, उपलब्ध उर्वरक भंडार तथा निर्धारित मूल्य अनिवार्य रूप से अंकित करें। किसी भी स्थिति में तय दर से अधिक कीमत पर खाद की बिक्री नहीं की जाए। उन्होंने पीओएस मशीन के माध्यम से ही उर्वरक बिक्री करने और किसानों को रसीद देने का भी निर्देश दिया। बैठक में कहा गया कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता, कालाबाजारी या मनमानी पाई गई तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और पारदर्शी वितरण व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;