Gopalganj News: पासपोर्ट सत्यापन को लेकर एसपी से शिकायत
हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Gopalganj News: गोपालगंज के खजुरिया गांव निवासी रूपेश कुमार पांडेय ने सिधवलिया थाने में पासपोर्ट सत्यापन के दौरान कथित दुर्व्यवहार की शिकायत एसपी से की है। आवेदन के अनुसार, उन्होंने आरोप लगाया कि नौ अक्टूबर को थाने पहुंचने पर एक पुलिस पदाधिकारी और चौकीदार ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और राशि मांगी। उन्होंने मामले की जांच तथा थाने के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कराने का अनुरोध किया है।

Gopalganj News: गोपालगंज। सिधवलिया थाने में पासपोर्ट सत्यापन के दौरान कथित दुर्व्यवहार को लेकर खजुरिया गांव निवासी रूपेश कुमार पांडेय ने एसपी को आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस पदाधिकारी और एक चौकीदार के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए मामले की जांच कराने का अनुरोध किया है।आवेदन में रूपेश ने नौ अक्टूबर को थाने पहुंचने के दौरान अभद्र व्यवहार और राशि मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है।


