26 कार्टन शराब के साथ दो कार जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Feb 28, 2026 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

बलथरी चेकपोस्ट व विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाईव के समीप कार्रवाई करते हुए 26 कार्टन शराब के साथ दो कार जब्त की । इस दौरान टीम ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। जबकि एक तस्कर मौके से...

26 कार्टन शराब के साथ दो कार जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज,हमारे प्रतिनिधि। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को यूपी-बिहार सीमा स्थित बलथरी चेकपोस्ट तथा विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के नोनियाटोली गांव के समीप कार्रवाई करते हुए 26 कार्टन शराब के साथ दो कार जब्त की । इस दौरान टीम ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। जबकि एक तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार तस्करों की पहचान महम्मदपुर थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव निवासी राणा कुमार तिवारी तथा सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि शराब तस्करी की रोकथाम को लेकर उत्पाद विभाग की टीम प्रतिदिन की तरह बलथरी चेकपोस्ट एवं यूपी सीमा से जुड़े अन्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी क्रम में दो कारों की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्करों ने स्वीकार किया कि वे यूपी से शराब लाकर महम्मदपुर क्षेत्र में खपाने जा रहे थे। फरार तस्कर की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है तथा पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।