
गोपालगंज के डीएम को मिलेगा बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड-2025
-आज पटना स्थित अधिवेशन भवन परिसर में आयोजित समारोह में किया जाएगा सम्मानित बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2025 के लिए गोपालगंज जिले का चयन किया गया है। इस क्रम में गोपालगंज के जिला निर्वाचन...
गोपालगंज,नगर संवाददाता। राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2025 के लिए गोपालगंज जिले का चयन किया गया है। इस क्रम में गोपालगंज के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन 2025 थीम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। यह सम्मान 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को पटना स्थित अधिवेशन भवन परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले इस समारोह में चयनित जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को उनके नवाचारपूर्ण और प्रभावी निर्वाचन कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
गोपालगंज के अलावा खगड़िया, भागलपुर, वैशाली और दरभंगा जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी भी इस पुरस्कार के लिए चयनित किए गए हैं। बताया गया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2025 के दौरान मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने में गोपालगंज जिले द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। इसी प्रभावी और अनुकरणीय पहल के कारण जिले को राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। राज्य निर्वाचन विभाग ने चयनित सभी पदाधिकारियों को समारोह में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इस उपलब्धि से गोपालगंज जिले के प्रशासनिक और निर्वाचन कार्यों में जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




