छाड़ी नदी के जीर्णोंद्धार को लेकर हो रही सफाई,हटेगा अतिक्रमण भी

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

गोपालगंज में कलेक्ट्रेट में डीएम प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में गंगा सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में डुमरिया घाट पर संपर्क पथ निर्माण और पार्क के विकास पर चर्चा हुई। शहर की छाड़ी नदी का...

छाड़ी नदी के जीर्णोंद्धार को लेकर हो रही सफाई,हटेगा अतिक्रमण भी

गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में शनिवार को डीएम प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत जिला स्तर पर गठित गंगा सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने नमामि गंगे अंतर्गत डुमरिया घाट स्थित नारायणी रिवर फ्रंट पर जाने के लिए संपर्क पथ के निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। वहां पार्क निर्माण से संबंधित विचार विमर्श किया गया। हीरापाकड़ में स्विस गेट बंद करने से शहर की छाड़ी नदी नाले के रूप में परिवर्तित हो गई है। इसके जीर्णोंद्धार को लेकर कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमोद कुमार ने बताया कि नदी की साफ सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। नगर परिषद गोपालगंज के ईओ राकेश धर दुबे द्वारा बताया गया कि नदी से निकाली गयी जलकुंभी एवं अन्य कचरे के लिए नगर परिषद के पास प्रॉपर डंपिंग एरिया उपलब्ध नहीं है। डीएम ने नप ईओ से प्लास्टिक उपयोग करनेवाले लोगों ,फर्म और दुकानदारों पर छापेमारी की स्थिति की जानकारी ली। बताया गया कि नगर के चिराई घर पर बुडको के द्वारा शवदाहगृह का निर्माण पूर्ण हो चुका है। वहीं डुमरिया घाट के शवदाहगृह के लिए वुडको के माध्यम से निविदा पूर्ण हो चुकी है। डीएम ने वन रेंजर और आरडब्लूडी को सड़क किनारे पौधरोपण करने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।