Gopalganj News: जिलास्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा
Gopalganj News: गोपालगंज के एसएस बालिका प्लस टू स्कूल में मंगलवार को जिलास्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित हुई। हथुआ अनुमंडल क्षेत्र के विद्यार्थियों ने ‘निरंतरता के लिए विज्ञान और नवाचार’ विषय पर परियोजनाएं प्रदर्शित कीं। निर्णायक मंडल ने मछली की जैव विविधता, स्मार्ट शीट कैप्सूल और बायो कृषि लो कॉस्ट कार्बन कैप्चर से जुड़ी तीन परियोजनाओं का चयन किया। बुधवार को गोपालगंज सदर अनुमंडल के विद्यार्थी भाग लेंगे। उद्घाटन प्रधानाध्यापक उमेशचंद्र कुशवाहा ने किया।

बाल विज्ञान कांग्रेस में चयनित परियोजनाएं
Gopalganj News:
जिलास्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा गोपालगंज। शहर स्थित एसएस बालिका प्लस टू स्कूल परिसर में मंगलवार को जिलास्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हथुआ अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर विज्ञान परियोजनाओं को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का विषय ‘निरंतरता के लिए विज्ञान और नवाचार’ रखा गया था। इस विषय पर आधारित विज्ञान परियोजनाएं तैयार कर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। निर्णायक मंडल द्वारा तीन परियोजनाओं का चयन किया गया। जिसमें मॉडल स्कूल बरवां कपरपूरा की मरीयम खान की परियोजना ‘मछली की जैव विविधता’ और इसी स्कूल की खुश्बू कुमारी व रितिका कुमारी की परियोजना ‘स्मार्ट शीट कैप्सूल का चयन किया गया। इसके साथ ही पीएम श्री कन्या हाई स्कूल कटेया के छात्र शिवम् सिंह की परियोना ‘ बायो कृषि लो कॉस्ट कार्बन कैप्चर’ का भी चयन किया गया। बताया गया कि अब बुधवार को जिलास्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में गोपालगंज सदर अनुमंडल के विद्यार्थी भाग लेंगे। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन एसएस बालिका प्लस टू स्कूल के प्रधानाध्यापक उमेशचंद्र कुशवाहा ने किया। मंच संचालन संजय प्रसाद ने किया। मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक मनोज कुमार सिंह, जिला समन्वयक डॉ. विवेकानंद, डॉ. अंजनी नंदन पांडेय, डॉ. जयप्रकाश शर्मा, डॉ. राजकिशोर प्रसाद और श्रीकृष्णा प्रसाद आदि मौजूद थे। रिपोर्ट:- त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव

